दूध में छुहारे खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:40

दूध में छुहारा उबालकर पीने के 6 फायदे

दूध (Milk) और छुहारा (Dry Dates) दोनों का ही सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी दूध और छुहारा का एक साथ सेवन किया है। दूध और छुहारा (Dry Dates Milk) का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। दूध में छुहारा को उबालकर पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। क्योंकि दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन के, विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है। तो वहीं, छुहारा में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, विटामिन सी, कॉपर, जिंक, फास्फोरस, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं दूध में छुहारा उबालकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
दूध में छुहारा उबालकर पीने के 6 फायदे-Doodh Me Chhuhara Ubalkar Pine Ke Fayde In Hindi

वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन को बढ़ाना (Weight Gain) चाहते हैं, तो आपको दूध में छुहारा उबालकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप दूध में छुहारा उबालकर पीते हैं, तो इससे वजन तेजी से बढ़ता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखने के लिए दूध और छुहारा का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि दूध और छुहारा दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर में एनर्जी (Energy) बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।

खून की कमी होती है दूर

एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर दूध और छुहारा का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छुहारा में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप दूध में छुहारा मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

दूध में छुहारा मिलाकर पीना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छुहारा फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप दूध में छुहारा उबालकर पीते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दूध और छुहारा का सेवन एक साथ सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और छुहारा दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप छुहारा वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

दूध और छुहारा का सेवन त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध और छुहारा प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है। इसलिए छुहारा वाले दूध का सेवन करने से त्वचा हेल्दी रहती है और त्वचा पर निखार भी आता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info